खुलासा

70 नवनिर्वाचित विधायकों में से 19 पर आपराधिक व 10 पर गंभीर मुकदमे,  इतने हैं करोड़पति

देहरादून: विधानसभा चुनावों में दिग्गजों को हराकर सदन तक पहुंचे 70 वि‌धायकों में से 19 पर आपराधिक और 10 पर गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। शुक्रवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एडीआर के कोआर्डिनेटर मनोज ध्यानी ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि 48 विधायकों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे अधिक बताई है। दो ने अपनी शैक्षिक योग्यता साक्षर घोषित की है।

20 विधायक आठवीं पास, 10वीं व 12वीं पास हैं। महिला प्रतिनिधित्व की बात करें तो इस बार 70 में से आठ महिला विधायक बनीं हैं। 2017 में महिला विधायकों की संख्या पांच थी।2017 के मुकाबले 2022 में करोड़पति विधायकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। 2017 में करोड़पति विधायकों की संख्या 51 थी, जोकि 2022 में बढ़कर 58 हो गई।

इनमें भाजपा के 47 में से 40, कांग्रेस के 19 में से 15, बहुजन समाजवादी पार्टी के दो और दो निर्दलीय प्रत्याशियों में से एक करोड़पति विधायक है। इनमें 23 विधायकों की संपत्ति पांच करोड़ से अधिक, 21 की दो करोड़ से पांच करोड़, 19 की 50 लाख से दो करोड़, छह की 10 से 50 लाख और एक की 10 लाख से कम है। सबसे अधिक संपत्ति 87 करोड़ 34 लाख रुपये चौबट्टाखाल से विधायक सतपाल महाराज के पास है। जबकि सबसे कम संपत्ति छह लाख 50 हजार रुपये पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल के पास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button