अपराध

शर्मनाक: चलती बस में देहरादून की महिला से छेड़छाड़, नौ दिन बाद हुआ मुकदमा, यूपी स्थित गणेशपुर के एक विद्यालय में है शिक्षिका है पीड़ित, स्कूल से आ रही थी घर

देहरादून: देहरादून की महिला अध्यापिका के साथ अज्ञात व्यक्तियों ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि तीन व्यक्तियों ने उसे रुमाल से कुछ सुंघाया और जब वह बेहोश हो गई तो आराेपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। दून पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश स्थित गणेशपुर में एक विद्यालय में पढ़ाती है। 21 जून की सुबह करीब सात बजे वह अपने पति के साथ घर से विद्यालय के लिए निकली। उनके पति उन्हें आइएसबीटी पर सहारनपुर की बस में बैठाकर आ गए। इसके थोड़ी देर बाद वह गणेशपुर से देहरादून के लिए सुबह 9 बजे उत्तराखंड रोडवेज की बस में चढ़ी। इसी दौरान तीन व्यक्ति भी बस में चढ़े और दो उनके बगल में और एक पीछे वाली सीट पर बैठ गया। तीनों में से एक ने उनके चेहरे पर एक स्प्रे मारा जिसके बाद वह बेहोश सी हो गई।

इसके बाद आरोपितों ने उन्हें चारों तरफ से चादर से दबा दिया और कंडक्टर को लाइट बंद करवाकर उनके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कंडक्टर को बुलाकर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे, इसके बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button