अपराध

काली स्कूटी चालक ने फैलाया आतंक, एक घंटे में लूट की चार वारदातें कर फैलाया खौफ, पुलिस ने जाल बिछाकर पहुंचाया सलाखों के पीछे

देहरादून: काली स्कूटी पर सवार से सरफिरे ने शहर के पॉश एरिया नेहरू कालोनी व डालनवाला क्षेत्र में एक के बाद एक लूट की चार वारदातें कर डालीं। लगातार हुई घटनाओं से आमजन के साथ-साथ पुलिस भी सकते में आ गई। आखिरकार एसएसपी की रणनीति से पुलिस ने लुटेरे को एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद धर दबोचा। युवक नशे का आदी है और लूट की घटनाओं को केवल नशे की पूर्ति के लिए अंजाम दे रहा था।

मंगलवार शाम को नेहरू कालोनी स्थित फ्रेंड्स एनक्लेव निवासी महिला आरती जोकि नौकरीपेशा है, ड्यूटी से घर की तरफ आ रही थी। राजीव नगर कट पर काले रंग की स्कूटी चालक ने उनका बैग लूट लिया और फरार हो गया। पुलिस मामले में अभी जांच कर ही रही थी कि कंट्रोल रूम से फोन आया कि क्षेत्र में बैक टू बैक तीन अन्य लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। लगातार हुई चार घटनाओं के बाद नेहरू कालोनी व डालनवाला कोतवाली पुलिस सकते में आ गई और स्कूटी चालक की तलाश में जुट गई। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उन्होंने सभी क्षेत्रों में नाकाबंदी करवाते हुए काले रंग की सभी स्कूटियों को रोकने व उनकी तलाशी करने के निर्देश जारी किए।

चेकिंग के बाद नेहरू कालोनी थाना पुलिस के थानाध्यक्ष मोहन सिंह की देखरेख में चौकी प्रभारी फव्वारा चौक कुसुम पुरोहित, चौकी प्रभारी आराघर राकेश पुंडीर और उनकी टीम ने आरोपी को बद्री कालोनी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अर्चित नैथानी निवासी कीर्तिनगर जिला टिहरी वर्तमान निवासी जलवायु टावर के पास झाजरा प्रेमनगर के रूप में हुई।

पूछताछ में अर्चित नैथानी ने बताया कि वह नशे का आदि है, तथा उसने नशे में ही सभी घटनाओं को अंजाम दिया। सर्कुलर रोड पर उसने एक राह चलती महिला का बैग छीन लिया था, जिसमें उसे कुछ कागजात तथा ज्यादा रुपये नहीं थे, पर अपने नशे की पूर्ति के लिये उसे और पैसों की आवश्यकता थी जिसके लिए उसने अन्य लूट की घटनाओ को अजांम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button