देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशामुक्त उत्तरखंड के विजन को सार्थक सिद्ध करने के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने नशा तस्करों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। अभियान के तहत सेलाकुई थाना पुलिस ने एक इनामी पैडलर को गिरफ्तार लिया है, वह पिछले आठ माह से फरार चल रहा था। गिरफ्तार नशा तस्कर प्रदीप चौहान निवासी ग्राम देवयानी थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी गिरफ्तारी से बचने के लिए शिमला में छिपा हुआ था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि 28 नवंबर 2024 को एसटीएफ ने युवती सहित दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 2.056 किलोग्राम चरस बरामद की। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह मोरी के युवक से चरस लेकर आए थे, जिसका नाम मोबाइल में O Mori Chauhan नाम से सेव था। पुलिस नशा तस्कर की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन भनक लगते ही फरार हो गया। लंबे समय से फरार होने के चलते उस पर 10 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट को दिशा निर्देश जारी किए गए।
थानाध्यक्ष भट्ट ने आरोपितों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह शिमला में भेष व नाम बदलकर ड्राइवरी कर रहा था। मंगलवार को एक टीम आरोपित प्रदीप चौहान की गिरफ्तारी के लिए एक टीम शिमला भेजी गई, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।

More Stories
Big Breaking:एलयूसीसी घोटाले में CBI ने 18 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
BKTC में अनुशासनहीनता पर गिरी गाज, व्यक्तिगत सहायक निलंबित, जांच के लिए समिति गठित
बिजनौर में हुआ विवाद दून में चली गोली, रिंग रोड पर हुई फायरिंग का खुलासा, 3 अरेस्ट