धर्म संस्कृति

सेना में मेजर बनीं श्रेयसी, पिता निशंक खुशी से गदगद, बेटियों को दिया यह संदेश

देहरादून: सांसद एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी श्रेयसी निशंक आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेना में मेजर पद पर पदोन्नति हुई हैं। बेटी की कामयाबी से गदगद हुए निशंक ने कहा कि कहा कि आज का दिन उनके लिए अपार गौरव एवं गर्व से अभिभूत करने वाला है। देवभूमि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। यहां औसतन हर परिवार से एक व्यक्ति सेना में भर्ती होकर राष्ट्र को अपनी सेवाएं समर्पित करता है। 

निशंक ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी बेटी ने देवभूमि की इस स्वर्णिम एवं गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाया है। हमारी बेटियां जीवन के हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज एवं राष्ट्र को आगे बढ़ा रही हैं।उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सहित देश की सभी बेटियों से आह्वान करते हैं कि वे देश की सेना के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों का भी कॅरिअर के रूप में चुनाव करें एवं स्वयं अपने को, अपने समाज को और अपने राष्ट्र को गौरवान्वित करने का कार्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button