रोजगार समाचार

Homeguard : शुरू होने जा रही महिला होमगार्ड की भर्ती, लिखित परीक्षा नहीं, सिर्फ फिजिकल के आधार पर बनेगी मैरिट, 330 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस तिथि को जारी होगा विज्ञापन

देहरादून: होमगार्ड विभाग जल्द ही महिला होमगार्ड के 330 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। शासनादेश जारी होने के बाद विभाग तीन अगस्त को विज्ञापन जारी करते हुए आवेदन मांगे जाएंगे। 23 अगस्त से आवदेनपत्रों की जांच होगी और एक सितंबर से फिजिकल शुरू होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार लिखित टेस्ट नहीं बल्कि फिजिकल व अन्य अर्हता के आधार पर ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है।

होमगार्ड विभाग के कमांडेंट जनरल आइपीएस केवल खुराना ने बताया कि भर्ती दो चरणों में होगी। पहले चरण में उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उधमसिंह नगर और बागेश्वर जबकि दूसरे चरण में रुद्रपुर, पिथौरागढ़, चंपावत और अल्मोड़ा जिले में होगी। प्रति जिले में 32 महिला होमगार्ड का चयन किया जाना है। इसके साथ ही मृतक आश्रितों की भी भर्ती करवाई जा रही है।

यह रहेगी शैक्षिक अर्हता

असिस्टेंट कमांडेंट राजीव बलूनी ने बताया कि होमगार्ड भर्ती की जिला कमांडेंट होमगार्ड की अध्यक्षता में गठित समिति जिसमें 1 सदस्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से और एक सदस्य जिलाधिकारी द्वारा नामित किया जाएगा। भर्ती के लिए शैक्षिक अर्हता न्यूनतम दसवीं पास रखी गई है। शैक्षिक अर्हताओं के लिए 10 अंक, अन्य अर्हताओं जैसे एनसीसी के लिए अधिकतम 5 अंक, कुशल खिलाड़ी के लिए 5 अंक, कुशल वाहन चालक के लिए 5 अंक, होमगार्ड विभाग के वैतनिक एवं अवैतनिक के सदस्यों के लिए 5 अंक निर्धारित किए गए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 अंकों की होगी। इस प्रकार कुल परीक्षा 60 अंकों की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button