धर्म संस्कृति

Sawan Shivratri 2023: बन रहा खास संयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें महादेव का जलाभिषेक, इन बातों का भी रखें ध्यान, कष्टों से मिलेगी मुक्ति

देहरादून: सावन की पहली मासिक शिवरात्रि का व्रत शनिवार को रखा जाएगा। देवभूमि के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रहेगी। श्रद्धापूर्वक शिव पूजन किया जाएगा। सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 जुलाई को रात 08.32 मिनट से 16 जुलाई को रात 10.08 मिनट तक रहेगी। शिवरात्रि में शिव पूजा निशिता काल मुहूर्त में की जाती है। इसलिए इस समय जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

टपकेश्वर मंदिर के आचार्य गिरीश पंत ने बताया कि पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का महीना बहुत ही खास है। इस साल सावन में दो मासिक शिवरात्रि का संयोग बन रहा है। इस माह में शिव पूजा के लिए सोमवार, प्रदोष व्रत और सावन शिवरात्रि का दिन बहुत खास माना जाता है। हर माह में मासिक शिवरात्रि आती है लेकिन इस साल सावन में दो मासिक शिवरात्रि का संयोग है। शिवरात्रि पर ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इससे कष्टों से मुक्ति मिलती है। ध्यान रखें कि इस दिन तामसिक भोजन न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button