अपराध

हरिद्वार में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा हुआ फरार, लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे बदमाश

हरिद्वार: हरिद्वार के लक्सर खानपुर क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड फायर किए कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसका साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहा।

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान नीरज निवासी मुज्जफरनगर के रूप में हुई है। नीरज के खिलाफ यूपी में मर्डर, डकैती और मुठभेड़ के करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button