अपराध

राजनीति : चंपावत उपचुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री धामी ने तीन मुफ्त सिलेंडर का तोहफा देकर चला बड़ा दांव

देहरादून: सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड में अंत्योदय राशन कार्डधारकों को साल में तीन मुफ्त सिलेंडर का आदेश जारी कर बड़ा दांव खेला है। प्रदेश में एक लाख 84 हजार से अधिक अंत्योदय राशन कार्डधारकों को शासनादेश जारी होने के बाद बड़ी राहत मिली है। बीते दिनों प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस संदर्भ में फैसला हुआ था और गुरुवार को को शासनदेश जारी हो गया।

चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान 31 मार्च को होने हैं। मैदान में सीएम धामी समेत कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है। भाजपा ने सीएम धामी की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी बीच बीते दिनों हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में सरकार ने घोषणा पत्र के वादों पर अमल करते हुए अंत्योदय कार्ड धारकों को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त देेने के प्रस्ताव को भी मंजूरी देे दी। जिसके बाद गुरुवार को इसको लेकर शासनादेश भी जारी हो गया।मुफ्त गैस सिलिंडर योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के पास अंत्योदय राशन कार्ड होना जरूरी है।

मुफ्त गैस भरवाने की सुविधा जिले स्तर के जिलापूर्ति अधिकारी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। जिलापूर्ति अधिकारी क्षेत्र की संबंधित गैस एजेंसी को अंत्योदय कार्डधार की सूची उपलब्ध कराएंगे। जिसके बाद संबंधित गैस एजेंसी द्वारा अंत्योदय कार्डधारकों को इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से जुलाई के बीच पहला, अगस्त से नवंबर के बीच दूसरा और दिसम्बर 2022 से मार्च 2023 के बीच तीसरा गैस सिलिंडर मुफ्त भरवाने की सुविधा मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button