अपराध

सतपुली के निकट बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, वाहन चालक की मौके पर हुई मौत, दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, चौमासूधार जा रहा था वाहन

कोटद्वार: पौड़ी जिले के अंतर्गत सतपुली-उखलेत-चौमासू मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर नीचे नयार नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई जबकि वाहन में सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सतपुली के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की है। ग्राम चौमासूधार निवासी चेतन सतपुली से अपने घर की ओर जा रहा था। वाहन में ग्राम चौमासूगाड का रहने वाला अरविंद भी सवार था। सतपुली से करीब तीन किलोमीटर आगे सतपुली-उखलेत के बीच वाहन अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ मीटर नीचे नयार नदी में जा गिरा। नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण वाहन नदी में ही डूब गया। शोर मचाने पर सतपुली से लोग नदी में पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिए। पुलिस टीम व एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को बाहर निकाला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button