अपराध

बिधौली क्षेत्र में स्थित 12 बॉयज होस्टल में देर रात पुलिस की रेड

देहरादून: प्रेमनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग कि घटना के बाद प्रेमनगर थाना पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड़ में आ गई है। मंगलवार देर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने अलग-टीमें बनाकर 12 बॉयज होस्टल में रेड की। साफ तौर पर कहा कि किसी भी छात्र के बारे में ड्रग्स का सेवन करने व ब्रिकी करने की सूचना मिलने पर वह छात्र बडी कानूनी कार्यवाही के लिये तैयार रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर देर रात थानाध्यक्ष प्रेमनगर के नेतृत्व में 04 पुलिस टीम का थाना प्रेमनगर में गठन किया गया। पुलिस टीम ने थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत होस्टल व पीजी में आकस्मिक दबिश दी। होस्टल पीजी में रह रहे 126 छात्रो की मीटिंग ली गई। सभी छात्रों को नसीहत दी गई कि यदि कोई भी छात्र उपद्रव, गुटबाजी झगडा कर अपराधिक गतिविधयों में लिप्त रहेगा तो उसके विरूद्व कडी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। संचालको को होस्टल व पीजी में सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने, छात्रो का पीजी से आने जाने का विवरण रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिये गये।

आकस्मिक चैकिंग के दौरान 06 होस्टल/पीजी संचाचको द्वारा अपने यहां रह रहे छात्रों का सत्यापन नही कराये जाने पर उनका पुलिस एक्ट में चालान किया गया तथा 60,000/- रूपये का जुर्माना वसूला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button