
देहरादून: रुद्रप्रयाग के सोनप्रयाग तरसाली में कुछ पोलिंग पार्टियां रास्ता भटक गई और जंगल में फंस गई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें जंगल से सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। सोमवार शाम को एसडीआरएफ टीम को थाना सोनप्रयाग से सूचना मिली कि तरसाली नामक स्थान पर मतदान पोलिंग पार्टी टीम फंसी हैं। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम के मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि उक्त पोलिंग पार्टी की टीम शहर फाटक से दो किलोमीटर ग्रामीण पोलिंग बूथ में थी। पोलिंग पार्टी जंगल का रास्ता व अंधेरा होने के कारण वही पर फंस गई थी। एसडीआरएफ की टीम ने पोलिंग पार्टी को सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया और वाहन को अगस्तमुनि के लिए रवाना कर दिया।

More Stories
सहसपुर में भाजपा नेता की हत्या के बाद तनाव, घरों पर चला बुल्डोजर, आगजनी, वीडियो
अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा पर IG गढ़वाल सख्त, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश
पालीटेक्निक कालेज में मारपीट करने वाला एक और पुलिसकर्मी निलंबित