
देहरादून: केदारनाथ स्थित देव दर्शनी गरुड़चट्टी में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट सहित सात की मौत हो गई। मृतकों में हेलीकॉप्टर के पायलट अनिल कुमार निवासी महाराष्ट्र सहित उर्वी बरार (25), कुर्ती बरार (30), पूर्वा रामानुज (26) तीनों निवासी गुजरात और प्रेम कुमार वी (63), सुजाता (56) कला (60) तीनों निवासी तामिलनाडु की मौत हो गई। सभी शवों को निकालकर केदारनाथ हेलीपेड पर लाया गया।
घटना का कारण खराब मौसम और अचानक घाटी में कोहरा छाना बताया जा रहा है। हेलीकॉप्टर क्रैश होने से कई हिस्सों में टूट गया है और बीच का हिस्सा जलकर राख हो गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में हुए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस दु:खद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए।

More Stories
एमबीबीएस में फर्जी दस्तावेज फर्जीवाड़ा की जांच के लिए एसएसपी ने बनाई एसआइटी
बहुचर्चित निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में फांसी लगाकर दी जान
पुलिस विभाग में तबादले, शेखर सुयाल एसपी सिटी व स्वतंत्र कुमार बने एसपी देहात