अपराध

उत्तराखंड का लाल श्रीनगर-लेह हाईवे पर सड़क हादसे में हुआ शहीद, मुख्यमंत्री धामी ने शहीद को किया नमन

चमोली : उत्तराखंड के एक और लाल ने भारत मां की सेवा में अपना सर्वोच्‍च बलिदान दिया है। चमोली जिले के निवासी बाघ सिंह अपना कर्तव्‍य निभाते हुए सड़क हादसे में वीर गति को प्राप्त हो गए हैं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने शोक व्‍यक्‍त किया है।

जानकारी के मुताबिक श्रीनगर-लेह हाईवे पर नौवीं गढ़वाल राइफल में तैनात जवान बाघ सिंह ने अपना बलिदान दिया। बलिदानी बाघ सिंह ग्राम कांडे तहसील थराली के रहने वाले थे। उनके बलिदानी होने की सूचना के बाद से गांव में शोक व्‍याप्‍त है। वहीं परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक व्‍यक्‍त करते हुए कहा है कि उत्तराखंड के वीर सपूत जवान बाघ सिंह के श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर मां भारती की सेवा के दौरान बलिदानी होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। राष्ट्र रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानी को शत-शत नमन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button