अपराध

Ankita murder case : पुलिस रिमांड में पुलकित ने खोला राज, तीनों ने मिलकर इसलिए की थी अंकिता की हत्या, मर्डर का मोटिव हुआ क्लियर

देहरादून: अंकिता मर्डर केस में पुलिस ने मर्डर के मोटिव को क्लियर करने का दावा किया है। आधिकरिक जानकारी के अनुसार अंकिता मौत के घाट उतारने का मुख्य उद्देश्य जहां एक तरफ विशेष अतिथियों को स्पेशल सर्विस का दबाव था, तो वहीं इससे भी बड़ा कारण रिसोर्ट के सारे अनैतिक क्रियाकलापों के पोल खोलने का डर था। क्योंकि स्पेशल सर्विस का विरोध कर रही अंकिता लगातार रिसार्ट के अंदर होने वाली हर गतिविधियों की जानकारी अपने मित्र पुष्प को बता चुकी थी। वह जल्द ही रिसार्ट से बाहर निकलकर सारी पोल खोलने का मन बना चुकी थी। यही कारण रहा कि आरोपियों ने अंकिता को ही रास्ते से हटा दिया।

उत्तराखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डा. वी. मुरुगेशन के अनुसार सभी पर्याप्त पुख्ता सबूतों के आधार पर साबित हो चुका है कि अंकिता पर अनैतिक दबाव और उसके द्वारा रिसार्ट के पोल खोलने के डर से ही उसके हत्याकांड को अंजाम दिया गया। एसआइटी जांच में इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है कि पुलकित आर्य और उसके मैनेजरों की ओर से लंबे समय से अपने रिसार्ट कर्मचारियों पर मानसिक और अनैतिक कार्य को लेकर शारीरिक रूप से दबाव बनाया जा रहा था। 

वहीं रिसार्ट सुचारू रूप से न चलने के कारण संचालक द्वारा कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं दी जा रही थी। यही कारण रहा रिसार्ट कर्मी लगातार एक के बाद एक महीने या दो महीने में नौकरी छोड़ कर जा रहे थे। एडीजी ने इस बात की पुष्टि की है कि रिसार्ट लंबे समय से सही से नहीं चल रहा था। यही कारण था पहले रिसार्ट को चलाने वाले व्यक्ति ने अपना काम बंद कर दिया, जबकि वर्तमान में रिसार्ट संचालक पुलकित आर्य अपने प्रतिष्ठान को अच्छे से प्राफिट में चलाने की मंशा से वहां स्पेशल सर्विस देने के नाम पर अंकिता जैसे लोगों पर जबरदस्त दबाव बना रहा था, लेकिन जब इन सारी बातों का विरोध करने वाली अंकिता ने आरोपियों को सबक सिखाने की मन बनाया, तभी इस मंशा की सटीक भनक लगते ही उसे बहला-फुसलाकर बैराज (नदी) के पास बातचीत के लिए ले जाया गया जहां उसके साथ आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button