देहरादून: युवा क्रिकेटर से मारपीट और वसूली के मामले में उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन (सीएयू) के सचिव महिम वर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में कई महीने से जांच चल थी। अब डीआईजी के आदेश पर कार्रवाई हुई है।
मामला पिछले साल दिसंबर का है। आरोप है कि राजकोट में विजय हजारे टूर्नामेंट खेलने पहुंची उत्तराखंड की टीम के खिलाड़ी आर्य सेठी के साथ कोच मनीष झा ने मारपीट और गालीगलौज करने की कोशिश की। इस मामले में मनीष झा और आर्य के पिता वीरेंद्र सेठी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर एसोसिएशन से शिकायत की। मैच के दौरान आर्य सेठी के सोने पर और टीम को सपोर्ट नहीं करने को लेकर विवाद बढ़ गया।
यही नहीं, आरोप है कि सीएयू के सचिव ने आर्य सेठी से 10 लाख रुपये की मांग भी की थी। इसके बाद आर्य के पिता ने मारपीट व उत्पीड़न समेत कई आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी। लंबे समय तक वसंत विहार पुलिस ने मामले की जांच की। थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पुलिस कप्तान डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी ने केस दर्ज करने के आदेश दिए।

More Stories
पुलिस विभाग में तबादले, शेखर सुयाल एसपी सिटी व स्वतंत्र कुमार बने एसपी देहात
फर्जी दस्तावेजों से स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने का खेल, 05 पर मुकदमा
प्रेमिका बोली…सत्यम ने मेंटली व फाइनेंशियली टॉर्चर किया, इसलिए मैंने ही मरवाई गोली