एक्सक्लूसिव न्यूज़
पांच दिन 14-14 विधानसभा सीटों को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, इसलिए वह उत्तराखंड को किसी भी सूरत में गंवाना नहीं चाहते हैं। ऐसे में चुनाव नजदीक आते ही उनकी उत्तराखंड में रैलियों का शैड्यूल तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी चार, छह, आठ, 10 व 12 फरवरी को अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, टिहरी, हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीटों के अंतर्गत आने वाली 14-14 विधानसभा सीटों को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित करेंगे।




