उधमसिंहनगर: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने एक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एएसआई अनवर अहमद के रूप में हुई है, जो थाना दिनेशपुर, जनपद उधम सिंह नगर में तैनात थे। विजिलेंस ने 24 घंटे में रिश्वत लेते दो घूसखोरों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार दिनेशपुर निवासी शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके नाम पर थाना गदरपुर में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज है, जिसकी विवेचना एएसआई अनवर अहमद कर रहे थे। आरोप है कि मुकदमे को निपटाने के एवज में एएसआई ने शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।
शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई। 24 फरवरी 2026 को टीम ने जाल बिछाकर एएसआई को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
सतर्कता अधिष्ठान ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल सतर्कता विभाग को दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई जारी

More Stories
कोर्ट फीस के नाम पर 3,500 रुपये रिश्वत लेते नायब नाजिर गिरफ्तार
IPS बनने का सपना टूटा तो ठगी का रास्ता चुना; पूर्व मुख्य सचिव का बेटा गिरफ्तार
बीएसएफ में तैनात पौड़ी के जवान ने प्रेमिका को जहर देकर मारा, खुद भी जहर खाया