टिहरी: जम्मू-कश्मीर के शोपियां क्षेत्र में दुश्मनों से लोहा लेते हुए गुरुवार को उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया। जबकि दो अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गए। जम्मू में शहीद हुए भिलंगना ब्लाक के पुंडोली गांव निवासी प्रवीन सिंह के गांव में कोहराम मच गया है।सैनिक प्रवीण सिंह गुसांई (30) का छह साल का बेटा है।
वह देहरादून के बंजारावाला का रहने वाला है। शहीद के पिता भी पूर्व फौजी हैं। प्रवीन पिछले महीने ही छुट्टी पर घर आए थे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जवान प्रवीन सिंह की शहादत पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
पार्थिव शरीर को शुक्रवार शाम को सेना के विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया जाएगा। यहां से पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

More Stories
चंपावत में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, UPCL एमडी ने दिए सख्त निर्देश
दून के पैनेसिया अस्पताल में लगी आग, मरीज व सुरक्षाकर्मी झुलसे
PHQ ने 11 पुलिस उपाधीक्षकों के किए ट्रांसफर, देखें लिस्ट