Uncategorized

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के हेलीकॉप्टर की पंतनगर एयरपोर्ट पर करवाई गई आपात लैंडिंग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की आज मंगलवार को पंतनगर एयरपोर्ट में आपात लैडिंग करानी पड़ी। मौसम खराब होने की वजह से चॉपर की आपात लैडिंग की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से देहरादून वापस लौट रहे थे। अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद अंधड़ और बारिश के बीच मौसम खराब होने पर पंतनगर में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
मौसम साफ होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 12 बजकर 40 मिनट पर देहरादून के लिए प्राइवेट हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला जिला महामंत्री विवेक सक्सेना विकास शर्मा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने बताया कि आंधी और बारिश के चलते पंतनगर एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। बाद में मौसम साफ हो गया था। कुछ देर में सीएम देहरादून को रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button