राजनीति

चंपावत उप चुनाव के लिए मतदान आज, 96213 मतदाता डालेंगे वोट, मुख्यमंत्री सहित चार प्रत्याशी मैदान में

चंपावत : चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। विधानसभा क्षेत्र में कुल 96213 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 50,171 और महिला मतदाताओं की संख्या 46042 है। सीएम धामी समेत कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस से महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार उर्फ ललित मोहन भट्ट और निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी ताल ठोंक रहे हैं। 

चंपावत उपचुनाव में मतदान के लिए 151 बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मतदान के लिए सुबह से ही मतदान केंद्र पर लोग पहुंचने लगे हैं। टनकपुर के नायकगोट मतदान केंद्र में सुबह छह बजे से ही मतदाताओं की भीड़ जुटने शुरू हो गई थी । मतदान कर्मचारियों ने लोगों की लाइन बनाना शुरू कर दिया है लोग लाइन में खड़ा होकर अब मतदान का इंतजार कर रहे हैं ।


चुनावों में आदर्श बूथ एवं सखी बूथों पर मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। दिव्यांग एवं 80 साल से ऊपर के मतदाताओं के लिए बूथों के बाहर व्हील चेयर रखी गई हैं। चंपावत के आदर्श मतदान केंद्र प्राइमरी स्कूल में पहला वोट तहसीलदार ज्योति नपच्याल ने डाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button