राजनीति

आपदा पर मरहम : कोटद्वार में आई आपदा प्रभावितों को जल्द मिलेगी अंतरिम सहायता राशि, मुख्यमंत्री ने जारी किए आदेश, मुआवजे को लेकर मुख्यमंत्री से मिले थे कोटद्वार भाजपा जिलाध्यक्ष

कोटद्वार: कोटद्वार में आई आपदा के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। कई पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, और जान माल का भी भारी नुकसान हुआ है। अभी भी बारिश का दौर लगातार जारी है जिससे आमजन भय में जी रहा है।आपदा प्रभावितों का जीवन पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री जल्द ही सहायता राशि जारी कर सकती है। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष भाजपा कोटद्वार बीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कोटद्वार भाजपा के पदाधिकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विगत कुछ समय से कोटद्वार क्षेत्र में आई आपदा भारी नुकसान हुआ है। इसलिए प्रभावित आम जन को सहायता राशि प्रदान की जाए।

इसके अलावा कोटद्वार में आई आपदा के कारण सबसे ज्यादा जो क्षेत्र प्रभावित हुए हैं, वहां अनुसूचित, पिछड़े और गरीब तबके के लोग अधिक संख्या में रहते है। ऐसे आपदा प्रभावित लोगों का चिन्हीकरण कर इन लोगों का दो माह का बिजली और पानी का बिल माफ किया जाए। मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लेते हुए जल्द ही सहायता राशि जारी करने के निर्देश जारी किए। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया, भाबर मंडल अध्यक्ष मनोज पांथरी, नगर मंडल प्रभारी दर्शन सिंह बिष्ट तथा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा शान्तनु रावत उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button