December 11, 2025

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

धामी का राजतिलक आज : पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद, लाखों दर्शक बनेंगे साक्षी

देहरादून: उत्तराखंड के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राजतिलक की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। 

इसके अलावा लगभग 30 लाख लोग इस क्षण के साक्षी बनेंगे।भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने की पूरी संभावना है। साथ ही सभी केंद्रीय मंत्रियों को भी शपथग्रहण समारोह में बुलाया गया है। इसी समारोह में धामी के मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।

शपथ से पहले मंदिरों-गुरुद्वारों में प्रार्थनाएंशपथग्रहण समारोह से पहले मुख्यमंत्री से लेकर पार्टी के प्रदेश से लेकर मंडल स्तर के तक के सभी पदाधिकारी सुबह साढ़े सात बजे मंदिरों-गुरुद्वारों में जाकर प्रार्थनाएं और अरदास करेंगे कि प्रदेश सरकार यशस्वी और सफल हो।

About Author