देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की आज मंगलवार को पंतनगर एयरपोर्ट में आपात लैडिंग करानी पड़ी। मौसम खराब होने की वजह से चॉपर की आपात लैडिंग की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से देहरादून वापस लौट रहे थे। अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद अंधड़ और बारिश के बीच मौसम खराब होने पर पंतनगर में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
मौसम साफ होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 12 बजकर 40 मिनट पर देहरादून के लिए प्राइवेट हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला जिला महामंत्री विवेक सक्सेना विकास शर्मा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने बताया कि आंधी और बारिश के चलते पंतनगर एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। बाद में मौसम साफ हो गया था। कुछ देर में सीएम देहरादून को रवाना हो गए।

More Stories
दून के पैनेसिया अस्पताल में लगी आग, मरीज व सुरक्षाकर्मी झुलसे
PHQ ने 11 पुलिस उपाधीक्षकों के किए ट्रांसफर, देखें लिस्ट
Link Sbobet: Cara Mudah Akses Login Tanpa Terkendala Pemblokiran