देहरादून: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इनमें एक आरोपी को पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है, जबकि घटना में शामिल दो किशोरों को पुलिस ने संरक्षण में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेजा है।
पटेलनगर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि गुरुवार शाम सात बजे उनकी 14 वर्षीय बेटी धुलाई को आए कपड़े देने के लिए पटेलनगर क्षेत्र में गई थी। इसी दौरान एक किशोर ने बेटी को फोन कर हरिद्वार बाईपास स्थित एक स्कूल के निकट बुलाया। बेटी वहां पहुंची तो वहां दो अन्य भी मौजूद थे। इसके बाद तीनों उसे जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। उधर देर रात तक बेटी घर नहीं लौटी तो स्वजन उसकी तलाश में इधर-उधर घूमते रहे। शुक्रवार सुबह आरोपियों ने पीड़ित को ई रिक्शा से घर भेज दिया। ई रिक्शा चालक ने पीड़ित को घर के बाहर उतारा। उसकी सहेली उसे घर लेकर आई। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि इस तहरीर के आधार पर पटेलनगर कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। मुख्य आरोपी रैफी उर्फ सोनू को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल दो अन्य विधि विवादित किशोर साथियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया।

More Stories
अवैध खनन की शिकायत पर नप गई पूरी पुलिस चौकी, विडियो हुआ था वायरल
SSP ने बदले थानाध्यक्ष, पदभार संभालने के बाद पहली लिस्ट की जारी
मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, पांच वाहन टकराए, आग लगी, महिला की मौत