देहरादून: हरिद्वार रोड पर स्थित पेंट गोदाम में लगी भीषण आग। आग की लपटें देख अफरातफरी का माहौल।भवन के ऊपरी माले पर लगी भीषण आग, अंदर लोगों के फंसे होने की आशंका। पुलिस घर के अंदर लोगों के होने की जुटा रही जानकारी। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस। अग्निशमन को भी दी गई आग की सूचना।
मौके पर पहुंची नेहरू कॉलोनी पुलिस आग बुझाने के कर रही प्रयास। अग्निशमन के 10 वाहन मौके पर पहुंचे, आग बुझाने में जुटे। राजधानी देहरादून के हरिद्वार रोड स्थित एक पेंट की दुकान में आग लगने से धर्मपुर मुख्य सड़क पर गाड़ियों का भयानक जाम लग गया है। वाहनों की लंबी कतार के चलते धर्मपुर मार्ग के तकरीबन आधा किलोमीटर तक लंबे जाम की स्थिति होने से यातायात ठप हो गया।

More Stories
शर्मनाक: 11वीं के छात्र के साथ गलत हरकत करने वाला आरोपी प्रिंसीपल गिरफ्तार
देहरादून-मसूरी मार्ग अगले आदेश तक बंद, भारी बारिश से सड़क क्षतिग्रस्त
महिलाओं को अपशब्द कहने वाला राजेन्द्र गिरफ्तार, पौड़ी जिले का रहने वाला है आरोपी