अपराध

लापरवाही: समय से पहले ही स्कूल को ताला लगाकर चलते बने प्रधानाध्यापक, डीईओ बेसिक ने किया निलंबित

पौड़ी: पौड़ी जिले में स्कूलों की स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है। अध्यापक या तो मोबाइल पर व्यस्त रहते हैं या फिर समय से पहले स्कूल पर ताला जड़कर इधर-उधर चलते हैं। शनिवार को जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा ने थलीसैंण ब्लाक के राजकीय कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल समय से पहले बंद पाया गया। इसके साथ ही स्कूल में कई अनियमितताएं भी मिलीं। जिस पर डीईओ बेसिक ने स्कूल के प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए उपशिक्षाधिकारी कार्यालय थलीसैंण संबद्ध कर दिया गया है।

शनिवार को जिला शिक्षाधिकारी प्रांरभिक शिक्षा डॉ. आनंद भारद्वाज ने थलीसैंण ब्लाक के राजकीय कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीईओ बेसिक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूल समय से पहले ही बंद मिला। इसके साथ ही स्कूल में आरटी एक्ट 2009 का उल्लंघन, वित्तीय अनियमिता, एमडीएम पंजिका में गड़बड़ी भी पाई गई। डीईओ ने कहा कि स्कूल के प्रधानाध्यापक का स्कूल से नदारद रहने से उनकी सत्यनिष्ठा संदिग्ध प्रतीत होती है। जिस पर स्कूल के प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह रावत को निलंबित करते हुए उपशिक्षाधिकारी कार्यालय थलीसैंण संबद्ध कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button