देहरादून: फिल्मी स्टाइल में एक लुटेरी दुल्हन ने मंदिर में दूल्हे के साथ साथ फेरे लिए और रात को गहने लेकर रफ्फू चक्कर हो गई। परिवार को न तो दुल्हन का घर पता है और न ठीक से नाम। पुलिस को तहरीर दी तो बात पंड़ित पर आकर अटक गई कि वही बताएंगे दुल्हन कहां गई।
घटना झाझरा क्षेत्र के आकाश कुमार के परिवार के साथ हुई। आकाश की बहन पूनम का कहना है कि क्षेत्र का एक पंडित रिश्ते करवाता है। उसने पिंकी नाम की लड़की का रिश्ता बताया था। सोमवार को पिंकी और उसके कथित बहन व जीजा आदि उनके घर आए। यहां आकाश को पिंकी और पिंकी को आकाश पसंद आ गए।
मंगलवार को सुद्धोवाला स्थित शिव मंदिर में दोनों की परिवारों की मौजूदगी में शादी हुई और शाम के समय दावत चली। आकाश मजदूरी करते हैं। उनके परिवार ने अपनी बहू पिंकी को चांदी का गले का सेट, पायल, कान के झुमके आदि भेंट किए थे। रात में सब खाना खाकर सो गए। सुबह जब आंख खुली तो दुल्हन गायब थी, जिसे देख सभी हक्के-बक्के रह गए।

More Stories
ब्लिंकिट से सामान मंगवा रहें तो सावधान, चोरी में डिलीवरी बॉय गिरफ्तार
नाभा जेल ब्रेक कांड में हथियार सप्लायर मो. आसिम असलहों के साथ गिरफ्तार
दो दिन पहले खरीदी नई कार से घूमने जा रहे थे मसूरी, नशे की हालत में रेंलिंग पर चढ़ा दी