अपराध

करोड़ो रूपये लेकर भागे बिल्डर शाश्वत गर्ग व उसकी पत्नी पर ED का शिकंजा

देहरादून: करोड़ो रूपये लेकर विदेश फरार हुए दंपति पर अब बिल्डर शाश्वत गर्ग और उसकी पत्नी साक्षी गर्ग पर ईडी ने शिकंजा कस लिया है। दोनों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर विदेश भाग चुके गर्ग दंपती के खिलाफ अब धन शोधन के मामले में भी जांच की जाएगी। ईडी जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

बता दें कि शाश्वत गर्ग देहरादून में दो आवासीय परियोजनाएं बना रहा था। इनमें एक राजपुर क्षेत्र में हिलाक्स हाउसिंग सोसाइटी और दूसरी थानो रोड पर इंपीरियल वैली नाम से है। इसके लिए उसने निवेशकों से करोड़ों रुपये लिए और निर्माण शुरू कराया। फ्लैट को हैंडओवर करने के बजाय वह एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत देहरादून से भाग निकला। वह पिछले साल 16 अक्तूबर को अपनी ससुराल हापुड़ गया और वहां से शाम के वक्त देहरादून के लिए निकल गया।

उसकी पत्नी के भाइयों ने हापुड़ कोतवाली पुलिस को सूचना दी तो मामला समझ आया कि यह सब लेनदेन के चलते हुआ है। कई लोगों के फोन उसके पास उस दिन आए थे। बाद में पता चला कि उसने अपनी गाड़ियां हरिद्वार की पार्किंग में खड़ी कर दी और फिर आगे चला गया। धीरे-धीरे जब यह मामला खुला तो निवेशकों की शिकायत पर राजपुर थाने में शाश्वत गर्ग, साक्षी गर्ग, उसके दोनों भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

यह प्राथमिकी हिलॉक्स परियोजना में धोखाधड़ी से संबंधित थी। इसी को आधार बनाते हुए ईडी ने भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अब एजेंसी इस मामले में उसके बैंक खाते, पुराने लेनदेन आदि की जांच करेगी। पुष्पांजलि बिल्डर की तर्ज पर ईडी मामले में संपत्तियों को कुर्क भी कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button