देहरादून: डीजीपी अभिनव कुमार ने उत्तराखण्ड पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों सरिता डोबाल एवं हरीश वर्मा को पुलिस मुख्यालय में आयोजित पीपिंग सेरेमनी में भारतीय पुलिस सेवा के बैच पहनाये और प्रोन्नति की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, आनंद शंकर ताकवाले, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक एवं पी रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था भी उपस्थित रहे। उत्तराखण्ड पुलिस परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।

More Stories
बहुचर्चित निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में फांसी लगाकर दी जान
पुलिस विभाग में तबादले, शेखर सुयाल एसपी सिटी व स्वतंत्र कुमार बने एसपी देहात
फर्जी दस्तावेजों से स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने का खेल, 05 पर मुकदमा