देहरादून: महंगे शौक पूरे करने के लिए फेरी लगाने वाले व दूध की डेयरी में काम करने वाले शातिर ने समीक्षा अधिकारी का पर्स छीन लिया। कैंट कोतवाली पुलिस ने तत्तपरता दिखाते हुए तत्काल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से घटना में छीना गया मोबाइल फोन, ज्वेलरी व नकदी बरामद कर ली गई है।
सचिवालय में समीक्षा अधिकारी तैनात गोविंदगढ़ निवासी राधा अग्रवाल ने शिकायत दी थी कि बुधवार शाम वह घर जा रही थी। वह घंटाघर से विक्रम में सवार होकर चकराता रोड पर बिंदाल पुल से आगे गोविंदगढ़ जाने वाली रोड के कट पर उतरीं। वहां से गोविंदगढ़ की ओर पैदल जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों में पीछे बैठे युवक ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में दो मोबाइल, दो डायमंड इयर रिंग, महंगी घड़ी, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। इस मामले में कैंट कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी को निर्देश जारी किए गए थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। रविवार को अनंत रावत निवासी बडकोट उपराडी, उत्तरकाशी वर्तमान निवासी कबीर डेयरी मच्छी बाजार व फैजल निवासी मुस्लिम बस्ती लक्खीबाग को गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
एंबुलेंस में मरीज नहीं, बोरियों में भरा था 90 किलो गांजा, पुलिस ने चालक को दबोचा
ऋषिकेश में ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का खौफ खत्म, गैंग लीडर जग्गा समेत 03 दबोचे
यूट्यूब पर देखा भागवत कथा का आयोजन, पटियाला से पहुंचे देहरादून, चार महिलाओं के गले से चुराई सोने की चेन