ऋषिकेश: देश-विदेश में अलग पहचान बना रही बंजी जंपिंग अब खतरा भी बनने लगा है। तपोवन-शिवपुरी मार्ग पर एक बंजी जंपिंग स्टेशन में बंजी जंपिंग के दौरान हादसा हो गया, जिसमें बंजी जंपिग करने वाला युवक एक छत में जा गिरा। इससे लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार युवक को चोटें आई हैं। शिकायत मिलने पर बंजी जंपिंग संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बता दें कि ऋषिकेश घूमने आने वाले पर्यटक तपोवन आकर बंजी जंपिंग का मजा जरूर लेते हैं। पिछले दिनों एक विदेशी बुजुर्ग महिला ने भी बंजी जम्पिंग कर सबको हैरत डाल दिया।

More Stories
एंबुलेंस में मरीज नहीं, बोरियों में भरा था 90 किलो गांजा, पुलिस ने चालक को दबोचा
ऋषिकेश में ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का खौफ खत्म, गैंग लीडर जग्गा समेत 03 दबोचे
यूट्यूब पर देखा भागवत कथा का आयोजन, पटियाला से पहुंचे देहरादून, चार महिलाओं के गले से चुराई सोने की चेन