देहरादून: शिक्षण संस्थानों में प्रतिबंधित कैप्सूल सप्लाई करने वाले एक तस्कर को कलेमेनटाउन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर सहारनपुर से कैप्सूल लेकर आया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुख्य मंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने के लिए सभी अधीनस्थों को अपने- अपने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाते हुए नशे की तस्करी व बिक्री में लिप्त तस्करों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
निर्देशों के अनुपालन में क्लेमेनटाउन पुलिस ने चेकिंग के दौरान सोमवार रात को आशीष कुमार निवासी ग्राम शेरपुर, थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, वर्तमान निवासी सी- 24 टर्नर रोड, क्लेमेनटाउन को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 2400 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध थाना क्लेमेनटाऊन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पूछताछ में नशा तस्कर ने बताया की वह यह कैप्सूल फिरोज नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाया था।

More Stories
आंखों में आंसू, दिल में सुकून, 02 महीने बाद परिवार से मिली मासूम
हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज,मंच से दी थी गालियां
106 दारोगाओं के ट्रांसफर, कुछ मैदान कुछ चढ़ेंगे पहाड़