देहरादून: मोबाइल इंसान की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। यदि मोबाइल खोने पर व्यक्ति टूट सा जाता है, लेकिन यदि उसका खोया फोन दोबारा मिल जाता है, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। राजधानी में पुलिस ने लोगों को खोए मोबाइल लौटाए तो उनका चेहरा खुशी से खिल गया। दरअसल देहरादून में कुछ समय से लोगों के फोन खो गए थे, जिन्होंने इसकी शिकायत साइबर सेल से की थी। जांच व सर्विलांस के माध्यम से दून पुलिस ने हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि राज्यों से खोये 70 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद किए मोबाइलों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूड़ी ने उनके मालिकों को लौटाए।

More Stories
प्रेमिका बोली…सत्यम ने मेंटली व फाइनेंशियली टॉर्चर किया, इसलिए मैंने ही मरवाई गोली
पेपर लीक घोटाले में ED का शिकंजा, पूर्व सीएम हरीश रावत के ओएसडी के घर रेड
पटेलनगर क्षेत्र में आधी रात मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; साथी फरार