अपराध

Encounter : हरिद्वार में डकैती का एक बदमाश मुठभेड़ में मारा गया, दूसरा फरार, हाई अलर्ट, देखिए वीडियो

हरिद्वार: हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आई है। पिछले दिनों हरिद्वार के श्री बालाजी ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े डकैती कक घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की बहादराबाद क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक बदमाश मारा गया जबकि दूसरा फरार हो गया। फरार हुए बदमाश की गिरफ्तारी के लिए बॉर्डर सील कर दिया गया है जबकि जिले में हाई अलर्ट किया गया है।

गत एक सितंबर को हथियारबंद बदमाशों ने ज्वालापुर कोतवाली स्थित श्री बालाजी ज्वैलर्स शोरूम में घुसकर करोड़ों रुपये की डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद से हरिद्वार पुलिस व एसटीएफ की कई टीमें बदमाशों बदमाशों की तलाश कर रही थी। रविवार देर रात बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस को कुछ बदमाशों के बारे में सूचना मिली। एक टीम ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए उन्हें सरेंडर करने को कहा लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश मारा गया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार मौके पर पहुंच गए। मृतक बदमाश की पहचान नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button