देश विदेश

आपके आधार पर चल रहे हैं कितने सिम घर बैठे लगा सकते हैं पता, बस करना होगा यह काम

देहरादून: इन दिनों साइबर ठगी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। साइबर ठगी के लिए दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड व सिम का इस्तेमाल किया जाता है। इस बात का पता तब चलता है जब सुरक्षा एजेंसी आपको सूचना देती है कि आपके आधार कार्ड पर सिम जारी हुआ है, जिससे ठगी की गई है। इससे आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसलिए आपको यह जानकारी रखनी चाहिए कि आपके सिमकार्ड पर कितने सिम जारी हुए हैं। इसके लिए दूर संचार विभाग ने वेबसाइट जारी की है।

आपको केवल इतना करना है कि गूगल पर जाकर TAFCOP सर्च करना है। पेज पर जाकर 10 अंकों का मोबाइल नंबर व कैप्चा भरना होगा। आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर छह अंको का एक ओटीपी आएगा, जिसे भरना होगा। इसके बाद एक पेज खुलेगा जिसमें बताया जाएगा कि आपके आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड जारी हुए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यदि आपके आधार पर किसी दूसरे व्यक्ति ने सिमकार्ड लिया है, जिसकी जानकारी आपको नहीं है तो आप यहीं से उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं जिसे दूर संचार विभाग की ओर से तत्काल बंद कर दिया जाएगा।

नंबर ब्लाक व रिपोर्ट की भी सुविधा

यदि आपका मोबाइल चोरी हो जाता है या फिर कहीं खो जाता है, तो उसे बंद कराने के लिए दौड़ भाग करने की जरूरत नहीं है। TAFCOP पर आपको संचार साथी का आप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करके किसी भी संदिग्ध नंबर की रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके अलावा यदि मोबाइल चोरी हो गया है या खो गया तो उसे भी बंद करा सकते हैं। यदि आपके मोबाइल पर इंटरनेशनल नंबर से फोन आ रहे हैं तो इसकी भी रिपोर्ट करा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button