मनोरंजन

जवानों को मानसिक तनाव से दूर रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में पौड़ी में हुई वालीबाल प्रतियोगिता, एएसपी कोटद्वार की टीम ने ट्राफी पर जमाया कब्जा

पौड़ी : स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे की ओर से पुलिसकर्मियों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में बालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार की टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक संचार की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। मैच के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।

एसएसपी श्वेता चौबे की ओर से पुलिस जवानों को फिट रखने के लिए समय-समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। कप्तान का मानना है कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है जिन्हे लगातार कई कई घंटे अपनी ड्यूटी करनी पड़ती है, जिस कारण नियमित दिनचर्या ना होने के कारण पुलिसकर्मी अक्सर मानसिक तनाव में रहते हैं व कुछ कर्मी शारीरिक रूप से भी अस्वस्थ रहते हैं। विगत त्यौहारी सीजन में भी पुलिस द्वारा लगातार ड्यूटियां की गई। इसी उद्देश्य से पुलिस लाइन मैदान पौड़ी में वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया।

मैच में श्रीनगर सर्किल, पौड़ी सर्किल, कोटद्वार सर्किल व पुलिस लाइन की कुल चार टीमें गठित की गई। चारों टीमों द्वारा खेल भावना का परिचय देते हुए वॉलीबाल मैच में प्रतिभाग किया गया। मैच में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार की टीम ने फाइनल मुकाबले में अपर पुलिस अधीक्षक संचार की टीम को हराकर ट्रॉफी जीती।

प्रतियोगिता के उपरांत विजयी टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्वेता चौबे ने ट्राफी प्रदान कर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद पुलिस लाइन में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया जिसमें सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने एक साथ भोजन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button