सड़क हादसा

Video: मित्र पुलिस ने निभाया मानवता का फर्ज, घायल पर्यटकों को निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस को मित्र पुलिस यूं ही नहीं कहा जाता। विपत्ती के समय मित्र पुलिस हर समय मदद के लिए तैयार रहती है। शनिवार देर रात 1 बजे राजस्थान के पर्यटकों का वाहन राजपुर-मसूरी के बीच खाई में गिर गया। सूचना पर राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और एसडीआरएफ को सूचना दी। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर सड़क तक तक पहुंचाया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने अपने वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की सतर्कता से घायलों की जान बच सकी।

घायल पर्यटक को अस्पताल में भर्ती करवाती पुलिस।

राजस्थान के गंगानगर से युवक नववर्ष पर घूमने के लिए मसूरी आ रहे थे। पर्यटन तीन वाहनों में सवार थे। कुठालगेट से आगे शिव मंदिर के निकट एक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर मे वाहन मोड़ नहीं काट पाया और खाई में गिर गया। वाहन चालक ने बताया कि उसे पहाड़ में ड्राइविंग का अनुभव नहीं है। घायलों में कार्तिक, आनंद व पंकज सभी निवासी गंगानगर शामिल हैं, जिनकी हालत खतरे से बाहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button