अपराधसड़क हादसा

कोटद्वार से चौबट्टाखाल जा रही गढ़वाल मंडल की यात्रियों से भरी बस एकेश्वर के निकट दूसरी बस से टकराई, 22 लोग घायल, सतपुली में करवाया गया भर्ती

कोटद्वार: कोटद्वार से चौबट्टाखाल जा रही जीएमओयू की यात्रियों से भरी बस एकेश्वर मोड़ पर दूसरी बस से टकरा गई। दूसरी बस चौबट्टाखाल से कोटद्वार की तरफ आ रही थी। हादसे में 22 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देश में तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर कुछ घायलाें को हंस फाउंडेशन अस्पताल, सतपुली भेजा गया है। वहीं कुछ घायलों को प्राथमिकता उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई बस।

सतपुली – एकेश्वर रोड (राजस्व क्षेत्र) में जीएमओयू की दो बसो की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे मेंयात्री घायल हैं। इस सूचना पर थाना सतपुली पुलिस एवं SDRF मय राहत एवम बचाव उपकरणों के घटनास्थल पहुंची। जानकारी के मुताबिक बस संख्या UK 15PA 0241(32 सवारी) एवं UK 15PA 0825 (14 सवारी) की आमने सामने की टक्कर हुई है। दुर्घटना में कुल 22 लोग सामान्य रूप से घायल हुए है। किसी के मृत होने की सूचना नहीं है। घायलों को उपचार हेतु हंस फाउंडेशन अस्पताल, सतपुली भिजवाया गया है।

सतपुली अस्पताल में घायलों का इलाज करते चिकित्सक।

यह लोग घायल

  • कृपाल सिंह, उम्र 80 वर्ष
    2.संजय, उम्र 34 वर्ष
  • अमन, उम्र 22 वर्ष
    4.पुष्पा नेगी, उम्र 48 वर्ष
  • राजेंद्र सिंह, उम्र 40 वर्ष
  • आशा, उम्र 50 वर्ष
  • वीरेंद्र, उम्र 51वर्ष
    8.दीपक, उम्र 56 वर्ष
  • विनोद, उम्र 45 वर्ष
  • कुo नेहा, उम्र 15 वर्ष
  • प्रताप सिंह, उम्र 48 वर्ष
  • धर्मेंद्र सिंह, उम्र 39 वर्ष
  • अर्जुन सिंह, उम्र 54 वर्ष
  • बाबू राम, उम्र 58 वर्ष
  • हरीश(चालक), उम्र 41 वर्ष
  • संग्राम सिंह (चालक), उम्र 44 वर्ष
  • श्रीमती आनंदी देवी, उम्र 46 वर्ष
  • सोबन सिंह, उम्र 80 वर्ष
  • नितिन कुमार, उम्र वर्ष
  • सुनीता देवी, उम्र वर्ष
  • सोहन सिंह, उम्र वर्ष
  • प्रेम सिंह, उम्र वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button