देहरादून: पलटन बाजार में कई दुकानों में चोरी के प्रयास के बाद दुकानदारों की सूचना पर पकड़ी गई आरोपी महिला ने पुलिस के साथ ही मारपीट कर दी। महिला ने पुलिस से गाली गलौच करते हुए महिला दारोगा के बाल पकड़ लिए। बड़ी मशक्कत के बाद महिला को अलग किया गया।
घटना के बाद पूरे बाजार में हंगामा मच गया और जैसे तैसे महिला को काबू में लिया गया। बाद में महिला ने अपने बेटे के बीमार होने का हवाला देकर खुद को बचाने की कोशिश में लगी रही। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जानकारी के मुताबिक महिला ने एक दुकान से एक मूर्ति और दो अंगूठियां चोरी की थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला ने महिला पुलिस पर ही हमला बोलते हुए महिला दारोगा के बाल पकड़ लिए।

More Stories
बडोवाला में बैंककर्मी पर दबंगों ने झोंका फायर, गोली कर्मी के पेट को छूकर निकली
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी नवीन मित्तल को दबोचा
फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह का पर्दाफाश, STF ने गन हाउस के मालिक को किया गिरफ्तार