सड़क हादसा

गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, देर रात हुआ हादसा, देहरादून आ रहा था वाहन

गढ़वाल: रुद्रप्रयाग स्थित बदरीनाथ हाईवे पर गत रात्रि एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वाहन बागेश्वर से देहरादून जा रहा था। गत रात्रि को बागेश्वर से देहरादून की ओर जा रहा एक वाहन बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से 18 किलोमीटर पहले घोलतीर के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

वाहन (बोलोरो कैंपर) संख्या UK02 CA 0826 दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते शव को निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक की पहचान दरपान सिंह उम्र 53 वर्ष और गंगा सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम जर्थी होकारा जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button