June 13, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

कांवड़ यात्रा ड्यूटी पर हरिद्वार जा रही महिला दारोगा की सड़क हादसे में मौत, सिपाही घायल

देहरादून: कांवड़ यात्रा की ड्यूटी जा रही महिला दारोगा की हरिद्वार रोड पर बस की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी निजी बस चालक को हिरासत में ले लिया है। थाना बड़कोट में तैनात कांता थापा की कांवड़ में ड्यूटी लगी थी।

महिला दारोगा कांता थापा

शनिवार को वह स्कूटी से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकलीं। इस दौरान उनके साथ महिला कांस्टेबल शकुंतला जोकि कैंट थाने में तैनात हैं, भी साथ में थी। डी कैथलॉन के आगे अजबपुर रेलवे ब्रिज पर तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला दारोगा की मौत हो गई जबकि महिला कांस्टेबल घायल हो गई।

घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। महिला दारोगा को सड़क किनारे लाया गया लेकिन तब तक महिला दारोगा दम तोड़ चुकी थी। घायल महिला कांस्टेबल उपचाराधीन है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

About Author