सड़क हादसा

ब्रेकिंग… हिंडोलाखाल-नीगड्डू मोटरमार्ग पर बोलेरो कैंपर खाई में गिरा, दो की मौत चार लोग घायल, बुधवार तड़के हुआ हादसा, वाहन में सवार थे छह लोग

टिहरी: तहसील नरेंद्रनगर के हिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्ग पर देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो कैंपर गाड़ी कखुर के पास खाई में गिर गई। हादसे में 2 की मौत हो गई जबकि 4 बुरी तरह से घायल हो गए। वाहन में 6 लोग सवार थे। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार वाहन ऋषिकेश से आगरखाल जा रहा था। बुधवार तड़के वाहन अंधेरे में खाई में गिर गया। घायलों की चीख पुकार सुनकर काफी समय लोग बचाव करने के लिए आए। गंभीर घायल दिलबर ओर बबलू को एम्स रेफर किया गया, जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं चार घायलों में दो एम्स जबकि दो नरेंद्रनगर में उपचार चल रहा है।

हादसे में घायल

– शीला पत्नी दिलबर, उम्र 30 वर्ष

– आरव पुत्र दिलबर, उम्र 6 वर्ष

– शिवांशी पुत्री दिलबर, उम्र 4 वर्ष

– सुनील पुत्र छप्पन सिंह उम्र-26 वर्ष

हादसे में मृतक

– दिलबर पुत्र ज्ञान सिंह उम्र 35 वर्ष,निवासी ग्राम कोथली कुसराणी, नरेंद्र नगर।

– बबलू उर्फ संजीत पुत्र रणजीत सिंह, उम्र 25 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button