अपराध

देहरादून-मसूरी मार्ग पर वाहन खाई में गिरा, दो युवक घायल, SDRF फिर बनी देवदूत

देहरादून: मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास एक कार खाई में गिर गई। देवदूत बनकर पहुंचे SDRF की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रविवार सुबह सिटी कंट्रोल रूम देहरादून से SDRF टीम को सूचना दी गई कि मसूरी मैगी पॉइंट के पास एक वाहन खाई में गिर गया है।ल, जिसमें रेस्क्यू के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।

घटना की सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि कार (संख्या BR 06DH 3402) में सवार दोनों युवक देहरादून से मसूरी घूमने जा रहे थे, कि अचानक वाहन अनियंत्रित होकर मैगी प्वाइंट के पास खाई में जा गिरा।

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया, जहां से उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल युवकों की पहचान:
1.अनुराग चौधरी पुत्र श्री केदार सिंह चौधरी उम्र 28 वर्ष, निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज आमवाला देहरादून।
2.नैतिक सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी इंद्रेश बिहार ग्रेट नोएडा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button