सेहत

दुखद: उत्तराखंड पुलिस जवान का निधन, डेंगू के चलते अस्पताल में करवाया था भर्ती, नेहरू कॉलोनी में तैनात था जवान, विभाग ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

देहरादून: नेहरू कालोनी थाने में तैनात सिपाही का डेंगू के चलते निधन हो गया। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। डेंगू होने के बाद से उनकी लगातार प्लेटलेट्स गिर रही थी। शनिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। पुलिस विभाग ने श्रद्धांजलि देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि कांस्टेबल जगमोहन पंवार नेहरू कालोनी में तैनात थे। कुछ समय उनकी तबीयत खराब हुई थी, लेकिन ठीक होने के बाद वह ड्यूटी पर आने लगे।
तीन दिन पहले बुखार के चलते वह एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए। टेस्ट करवाने पर डेंगू की पुष्टि हुई। उनकी तबीयत दिन-ब-दिन बिगड़ती गई, जिसके कारण उन्हें दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां टेस्ट करवाने के बाद पता चला कि उनके काफी अंग खराब हो चुके थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट ले रहे थे। शनिवार देर रात उनकी मृत्यु हो गई। जगमोहन पंवार वर्ष 2007 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। वह मूलरूप से ब्रह्मखाल, उत्तरकाशी के रहने वाले थे। वर्तमान में दीपनगर, देहरादून में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। दीपनगर स्थित आवास पर पुलिस के उच्चाधिकारियों व आमजनों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button