अपराध

त्‍यूणी अग्निकांड: लापरवाही बरतने पर नायब तहसीलदार व चार फायरकर्मी निलंबित, अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी गिर सकती है गाज

देहरादून: देहरादून के विकासनगर स्थित त्‍यूणी में आग के कारण चार बच्चों की मौत के बाद हरकत में आए प्रसाशन ने नायब तहसीलदार को लापरवाही बरतने निलंबित कर दिया है। तहसीलदार के विरुद्ध अनुशानात्‍मक कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस विभाग ने त्यूणी फायर यूनिट में तैनात चार फायरकर्मी निलंबित कर दिए हैं।

त्‍यूणी अग्निकांड में राहत एवं बचाव कार्य में लापरवाही पर जिलाधिकारी सोनिका ने नायब तहसीलदार को निलंबित कर दिया। साथ ही तहसीलदार के विरुद्ध अुनशासनात्‍मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने अग्निशमन विभाग के लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं डीजीपी अशोक कुमार ने डीआईजी फायर को जांच की जिम्मेदारी सौंपते हुए तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button