धर्म संस्कृति

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज हरिद्वार में करेंगे भागीरथी पर्यटन आवास का लोकार्पण, सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद

हरिद्वार: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बृहस्पतिवार को अलकनंदा घाट के किनारे बने यूपी पर्यटन विभाग के नए होटल भागीरथी पर्यटक आवास का लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दीगई है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सहित पीएसी की दो कंपनी की तैनात की गई हैं।

अलकनंदा घाट पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से भागीरथी पर्यटक आवास का निर्माण कराया गया है। बृहस्पतिवार को इस भवन का लोकार्पण होना है। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई संत मौजूद रहेंगे। इस दौरान यूपी टूरिज्म के पुराने होटल अलकनंदा को उत्तराखंड पर्यटन निगम के हवाले किया जाना है। पहाड़ी शैली से बनाए गए भागीरथी होटल में 100 कमरों में 12 वीआईपी और 88 लग्जरी रूम हैं।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन व कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। सप्ताहभर से उत्तर प्रदेश के अधिकारी हरिद्वार में डेरा डाले हुए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11.30 बजे भागीरथी होटल का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 2.15 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ ऋषिकुल महाविद्यालय में स्पर्श गंगा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button