देहरादून: मां का कुशलक्षेम लेने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हिमालयन अस्पताल डोईवाला पहुंचे। मुख्यमंत्री की माता पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार दोपहर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राजकीय चार्टर विमान देहरादून एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से सड़क मार्ग से वह हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचे।

योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड दौरे को लेकर पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया है। एयरपोर्ट से लेकर अस्पताल तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। बताया जा रहा है कि यहां से मुख्यमंत्री बद्रीनाथ धाम भी जा सकते हैं।

More Stories
उप निरीक्षक से निरीक्षक बने कुन्दन राम, एसएसपी ने पिपिंग सेरेमनी में किया सम्मानित
नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर शासन सख्त, 03 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
लापरवाही: नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, पहली ही बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ से बना पुल