अपराध

यहां बैठकर पेपर लीक करने की रच रहे थे साजिश, एसटीएफ को लगी भनक तो इस तरह कार्रवाई को दिया अंजाम, दो गिरफ्तार, अभ्यर्थी भी चिहिन्त

देहरादून:‌ पेपर लीक की साजिश रच रहे नकल माफिया गिरोह का उत्तराखंड की एसटीएफ ने भंडाफोड़ कर दिया है। दो नकलमाफिया को गिरफ्तार किया गया है, जबकि जिन अभ्यर्थियों को पेपर दिया जाना था, उनमें से तीन की पहचान कर ली गई है जबकि अन्य की तलाश जारी है। प्रदेश के 624 केंद्रों पर वन विभाग में आरक्षी के 894 पदों के लिए रविवार (आज) होने वाली भर्ती परीक्षा से करीब 12 घंटे पहले उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने परीक्षा का पेपर लीक कराने व ब्लूटूथ डिवाइस के जरिये नकल कराने की साजिश रचने वाले गिराेह का भंडाफोड़ कर दिया।

एसटीएफ ने गिरोह के सरगना मुकेश सैनी व उसके सहयोगी सहायक प्रवक्ता रचित पुंडीर को गिरफ्तार किया है। सरगना व नकल माफिया मुकेश सैनी रुड़की में एमएस कोचिंग सेंटर का संचालक जबकि रचित पुंडीर हरिद्वार में एक निजी कालेज में सहायक प्रवक्ता है। एसटीएफ के मुताबिक, मुकेश व रचित ने तीन वर्ष पहले वर्ष-2020 में हुई वन आरक्षी की भर्ती परीक्षा में भी ब्लूटूथ से नकल कराई थी। इस मामले में तीन अभ्यर्थियों प्रदीप, अभिषेक निवासी नसीरपुर मंगलौर और अंकुल निवासी रायसी, लक्सर के नाम भी सामने आए हैं। इन्हें भी मुकदमे में नामजद किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button