देश विदेश

कांवड़ यात्रा में रुट डायवर्ट होने से देहरादून-दिल्ली का सफर होगा महंगा, इन जगहों के लिए भी होगी किराए में बढ़ोतरी

देहरादून: कांवड़ यात्रा के दौरान रोडवेज की बस से सफर महंगा होगा। परिवहन निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जैसे ही रूट डायवर्ट होते जाएंगे, संबंधित मार्गों पर दूरी बढ़ने के हिसाब से ही किराए में बढ़ोतरी की जाएगी। कांवड़ यात्रा में सबसे ज्यादा भीड़ दून-मेरठ-दिल्ली हाईवे पर होती है। इसकी वजह से दिल्ली जाने वाली बसों का रूट बदल जाता है।

वह बसें वाया पांवटा साहिब-करनाल रूट से दिल्ली आती-जाती हैं। दून से दिल्ली की दूरी में करीब 77 किलोमीटर का इजाफा होने के चलते निगम बसों के किराए में 55 से 100 रुपये की बढ़ोतरी करेगा। इसके तहत वॉल्वों बसों में जहां किराए में 100 रुपये तक की बढ़ोतरी की संभावना है तो वहीं साधारण बसों के किराए में 55 से 60 रुपये की बढ़ोतरी की संभावना है।

दिल्ली के साथ ही जयपुर, आगरा, फरीदाबाद, गुुरुग्राम, अलवर आदि स्थानों पर जाने वाली बसें भी वाया करनाल भेजी जाती हैं। उनके किराए में भी बढ़ोतरी होती है। परिवहन निगम प्रबंधन का कहना है कि जैसे ही कांवड़ यात्रा के हिसाब से रूट डायवर्ट होंगे, वैसे ही बढ़ने वाली दूरी और उस रूट पर पड़ने वाले टोल के हिसाब से किराए में बढ़ोतरी की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button